फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting of Bjym

राज्य सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल विकास को समर्पित:लटवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Bjym
बागेश्वर में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने राज्य सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल को विकास के लिए समर्पित बताया। कहा है कि सरकार ने आम आदमी की समस्याओं को दूर किया है।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने लटवाल का स्वागत किया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने कहा कि यह प्रकोष्ठ भाजपा की ताकत रहा है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बनाए रखने के लिए नेतृत्व हमेशा कटिबद्ध रहता है। कहा कि 2022 में एक बार फिर पार्टी की सरकार बनेगी। इसलिए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से कार्य करना होगा।
विज्ञापन

विधायक चंदन राम दास और बलवंत सिंह भौर्याल ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लटवाल को बधाई देकर पूरे प्रदेश में ऊर्जावान टीम गठित करने की अपेक्षा की। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद दानू, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश मेहरा, ग्राम प्रधान संगठन कपकोट के अध्यक्ष केदार महर, मोर्चा के जिला महामंत्री राजकुमार मेहता, मुन्ना कपकोटी, गोविंद टंगड़िया, गिरीश परिहार, गौरव दास, राजेंद्र परिहार, राजू राठौर, संतोष जोशी, धीरेंद्र परिहार, संतोष जोशी, पंकज मेहता, पूरन गड़िया, योगेश हरड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed