फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Meeting has done by DM.

Bageshwar News: सात दिन में उपलब्ध कराएं भनारतोली पेयजल लाइन की डीपीआर

Mon, 13 Mar 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Mar 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Meeting has done by DM.
बागेश्वर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनतीं डीएम अनुराधा पाल। सं
भनारतोली नलकूप आच्छादित क्षेत्र की होगी जांच, भुल्यूड़ा के लिए 15 दिन में बाईपास लाइन डालने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने भनारतोली नलकूप से गांव के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सात दिनों के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश लघुडाल विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई केके जोशी को भनारतोली के नलकूप के आच्छादित क्षेत्र की जांच के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को आयोजित डीएम के जनता दरबार में 27 समस्याएं उठाई गईं। नौ समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। मंडलसेरा के भुल्यूड़ा तोक में पेयजल किल्लत का मामला उठने पर डीएम ने जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी को भुल्यूड़ा के लिए 15 दिन के भीतर बाईपास लाइन बिछाकर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनता दरबार में बागेश्वर निवासी नवीन राम ने बीमार बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का मामला उठाया। डीएम ने सीएमओ डीपी जोशी को बच्चे को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आर्थिक सहायता दिलाने के लिए सीएम राहत कोष में पत्र भेजने के निर्देश एडीएम सीएस इमलाल को दिए। कर्मी गांव के लोगों ने कर्मी मार्ग से सापुलीगुठ्ठन तक सड़क निर्माण की मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल नहीं होने का मामला उठाया। लोनिवि कपकोट डिविजन के ईई आरपी उपाध्याय ने बताया कि वन भूमि हस्तांतरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा है। डीएम ने एडीएम को एक सप्ताह के भीतर क्षतिपूरक भूमि चिह्नित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इनसेट
पानी बर्बाद नहीं करने की अपील
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने जनता दरबार के दौरान लोगों से पानी की बर्बादी नहीं करने की अपील की है। उन्होंने जल संस्थान के ईई को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत कराने के साथ लीकेज रोकने के निर्देश दिए। कहा कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या होगी वहां वैकल्पिक व्यवस्था से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने सड़क महकमे के अधिकारियों को वन अधिनियम में लंबित सड़कों के निस्तारीकरण के लिए उच्चाधिकारियों के साथ नोडल स्तर पर नियमित वार्ता करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 13 बीजीएस 09 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed