फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Medical Facility in Kapkot

Bageshwar News: हिमालयी क्षेत्र में खोले दो स्वास्थ्य उपकेंद्र

Sun, 19 Mar 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 19 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Medical Facility in Kapkot
बागेश्वर। स्वास्थ्य सुविधा विहीन हिमालयी क्षेत्र के गांवों के लोगों को हंस फाउंडेशन घर पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रहा है। फाउंडेशन इन गांवों में महीने में दो स्वास्थ्य शिविर लगा रहा है। धूर (सोराग) और बदियाकोट में स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 से पहले इन गांवों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती थी। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए 70 किमी दूर जिला मुख्यालय और 46 किमी दूर कपकोट आना पड़ता था। अगस्त 2019 में खाती गांव में हंस फाउंडेशन की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। खाती गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। इसमें दवा मुफ्त उपलब्ध कराई जाती है। दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो एएनएम तैनात हैं। खाती स्थित फाउंडेशन की डिस्पेंसरी में ब्रांडेड दवाओं समेत जेनेरिक दवाओं की भी उपलब्धता है। हंस फाउंडेशन के कंसलटेंट एनबी अवस्थी ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से वाछम, किलपारा, कुंवारी, सोराग समेत आसपास के गांवों में हर महीने दो और साल में 24 स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed