{"_id":"0e2ea78cace3a5f82169f853c23dd2c3","slug":"masked-police-handle-not-yet-gained-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े नकाबपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े नकाबपोश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा पुलिस देवतोली के सरकारी गल्ला विक्रेता के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले नकाबपोशों को नहीं पकड़ सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस से बदमाशों का शीघ्र पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह नकाबपोशों ने सिमदे गधेरे के पास औलानी के गल्ला विक्रेता पूरन सिंह भौर्याल के साथ मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट लिए। बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढेे़़ हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव के निर्देशन पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को ठांगा के ग्राम प्रधान सतीश उप्रेती और पीड़ित से घटना के बारे में पूछताछ कर इलाके के कई हिस्सों में जाकर छानबीन की।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, पूर्व बीईओ भगवत सिंह रौतेला, कमल रावत, पूरन उप्रेती, खुशाल धानिक, बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, विजय उप्रेेती, मुन्ना भौर्याल ने विधायक से देवतोली में शीघ्र पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की है।
इधर कपकोट के विधायक ने पुलिस को नकाबपोशों को शीघ्र दबोचने के निर्देश दिए हैं। मामले में जरा सी भी ढिलाई नहीं बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं।