{"_id":"57b0b4474f1c1bd26e6eace0","slug":"married-life-had-been-drinking-nuwan-the-villagers-cut-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता नेे नुवान पीकर दी जान, ग्रामीणों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता नेे नुवान पीकर दी जान, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिरौली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पासदेव की एक विवाहिता ने शनिवार रात अपने ही घर में नुवान पीकर जान दे दी। विवाहिता का डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था। सूचना मिलते ही काफलीगैर तहसील के तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरकर उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतका के पिता ने पुत्री के मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दामाद पर दहेज के लिए उसकी पुत्री को नुवान पिलाकर हत्या करनेेेे का आरोप लगाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
मृतका के मायका वालों ने घटना के विरोध में जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के सामने जमकर हंगामा काटा। एसपी सुखबीर सिंह ने घटना की जांच सीओ डॉ. उत्तम सिंह नेगी को सौंप दी है। ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात किसी समय पासदेव गांव की दीपक कुमार की पत्नी दुर्गा देवी 21 वर्ष ने नुवान पीकर जान दे दी। मृतका का डेढ़ साल पहले बागेश्वर कोतवाली के जौलकांडे के दीपक से हुआ था। उसका पति दिल्ली की कंपनी में काम करता है। इन दिनों वह घर आया है। विवाहिता के पिता पप्पू लाल ने अपने दामाद दीपक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप है कि उसका दामाद दहेज के लिए उसकी पुत्री का उत्पीड़न करता था। उसकी पुत्री इसकी शिकायत भी करती थी। पुलिस ने बताया कि मामले को धारा 498 ए/ 304बी आईपीसी, दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या के तहत दर्ज कर दी गई है। उसने पुलिस से आरोपी को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। थाना प्रभारी डीएल बिष्ट ने घटनास्थल का मुआयना कर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि तहसीलदार दया चंद्र टम्टा ने शव का पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजा गया। इस सूचना पर परिजन, ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हंगामा काटा। ग्रामीणों ने कहा कि विवाहिता ने खुद नहीं गटका बल्कि उसे नुवान पिलाकर मारा गया है।
विज्ञापन
उसके सिर में लगी गंभीर चोट इसका सबूत है। उन्होंने पुलिस से हत्यारोपी पति को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने में काफी देर कर दी। सूचना मिलते ही विधायक चंदन राम दास मौके पर पहुंचे। विधायक ने पुलिस से कहा कि वह दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराएं। तभी पोस्टमार्टम हो सका।