फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Marriage of Minor in Bageshwar

बागेश्वर में दिसंबर 2019 से अब तक रुकवाई 21 नाबालिग लड़कियों की शादी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Marriage of Minor in Bageshwar
बागेश्वर। बदलते जमाने में जहां लोगों की सोच बदली है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अब भी बाल विवाह को बढ़ावा दे रहे हैं। वे बेटियों को बोझ समझते हैं। गांवों में यदाकदा ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां किशोरियों को शादी के बंधन में बांध दिया जा रहा है। हालांकि बाल विकास विभाग का वन स्टॉप सेंटर जिले में किशोरियों का विवाह रोकने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। दिसंबर 2019 से अब तक 21 लड़कियों की शादी रुकवाई जा चुकी है। वन स्टॉप सेंटर इसके लिए पुलिस की महिला हेल्पलाइन शाखा और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की सहायता लेता है।
विज्ञापन

जिले में सितंबर 2019 में बाल विकास विभाग का वन स्टॉप सेंटर अस्तित्व में आया। तब से लगातार बालिकाओं, किशोरियों की सहायता के लिए काम कर रहा है। वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन की टीम और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम की ओर से दूल्हा और दुल्हन पक्ष से लड़की के बालिग होने पर ही विवाह करने का शपथपत्र भरवाया जाता है। टीम के सदस्य गांवों में नाबालिगों का विवाह न करने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कब-कब रोके गए बालविवाह
-सानीउडियार में 25 दिसंबर 2020 को रुकवाई गई। उस लड़की की उम्र 14 साल थी।
-30 दिसंबर 2019 को कपकोट के पपों में।
-27 नवंबर 2011 को गरुड़ के लखनी में।
- 28 नवंबर 2020 को कपकोट के नामती में।
-30 नवंबर 2020 को चेटाबगड़ में।
-आठ दिसंबर 2020 को गरुड़ के लमचूला में।
-8 दिसंबर 2020 को गरुड़ के ही लखमार में।
-12 दिसंबर 2020 को गरुड़ के सुराग में।
-21 दिसंबर 2020 को गरुड़ के लमचूला में।
-15 अप्रैल 2021 को बागेश्वर के बाजझिरोटी में।
-14 अप्रैल 2021 को कपकोट के पोथिंग में।
-19 अप्रैल 2021 को कपकोट के पोथिंग में।
-20 अप्रैल 2021 को बाजझिरोटी में।
-30 अप्रैल 2021 को बागेश्वर के अमतौड़ा में।
-6 मई 2021 को बागेश्वर के पासदेव में।
- छह मई 2021 को बागेश्वर के पंद्रपाली में।
-12 जून 2021 को पासदेव में।
-02 अक्तूबर 2021 को भतरौला (कठायतबाड़ा)में,
-19 फरवरी 2022 को कपकोट के जगथाना में।
-15 अप्रैल 2022 को बागेश्वर के सातरतबे में।
-22 अप्रैल 2022 को कपकोट के किलपारा में।
जिले में बाल विवाह और नाबालिग किशोरियों के विवाह पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभिभावकों को नाबालिगों का विवाह न करने के लिए जागरूक भी किया जाता है। अब तक जिले में 21 नाबालिगों का विवाह रुकवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-षष्टी कांडपाल, प्रभारी वन स्टॉप सेंटर बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed