फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Many Roads Blocked In Bageshwar

असों-बसकूना और पोथिंग-शोभाकुंड सड़क नहीं खुलीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Many Roads Blocked In Bageshwar
कपकोट-शामा-तेजम मोटर मार्ग पर गिरे पेड़ ने रोकी वाहनों की आवाजाही। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बारिश के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश हो रही है लेकिन जिले के अन्य स्थानों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कपकोट की दो सड़कों पर अब भी यातायात सुचारु नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को कपकोट ब्लॉक में 17.50 मिमी और बागेश्वर में तीन मिमी बारिश हुई। बुधवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा और जिला मुख्यालय सहित अन्य इलाकों में तेज धूप खिली रही। नगर क्षेत्र में पूरे दिन गर्मी से लोग बेहाल दिखे। कई बार बिजली गुल होने के कारण परेशानी अधिक रही। वहीं, बारिश के बाद भूस्खलन और मलबा गिरने से बंद हुई सड़कों को खोलने का काम पूरे दिन जारी रहा। शाम तक कपकोट-पिंडारी, झड़कोट-सुंदिल-जुनायल, मुनार बैंड-सूपी और बड़ी पन्याली सड़क पर यातायात सुचारु करा दिया गया। हालांकि असों-बसकूना और शोभाकुंड-पोथिंग मोटर मार्ग को नहीं खोला जा सका है।
विज्ञापन

शामा-तेजम मार्ग पर गिरा पेड़
बागेश्वर। बुधवार की सुबह कपकोट-शामा-तेजम मोटर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सड़क बंद होने से वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा और लोग परेशान रहे। हालांकि सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने जेसीबी को मौके पर भेजा और पेड़ काटकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed