फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Many announcements of the outgoing Chief Minister did not get wings

निवर्तमान मुख्यमंत्री की कई घोषणाओं को नहीं लगे पंख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Many announcements of the outgoing Chief Minister did not get wings
बागेश्वर। भाजपा के चार साल के कार्यकाल में बागेश्वर के लोगों की तमाम उम्मीदों को पंख नहीं लगे। स्वयं निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बागेश्वर के विकास के लिए कई घोषणाएं की, जो धरातल पर नहीं उतर सकी। अब बागेश्वर के लोगों को नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2017 में बागेश्वर में सीवर लाइन बनाने की घोषणा की थी। यह घोषणा तीन वर्ष बीतने के बाद भी धरातल पर नहीं उतरी। सीवरेज सिस्टम न होने से भगवान बागनाथ की नगरी में नदियां प्रदूषित हो रही हैं। निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2017 में बागेश्वर में स्टेडियम का निर्माण कराने की घोषणा की थी लेकिन आज तक स्टेडियम बनने की राह प्रशस्त नहीं हुई। स्टेडियम के लिए जिला मुख्यालय के नजदीक खोली में चयनित जमीन में वन अधिनियम का पेंच फंसा हुआ है। इस पेंच को हटाने में निवर्तमान सीएम टीएसआर कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन

19 फरवरी 2020 को तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र रावत ने डिपो के स्थान पर रोडवेज स्टेशन का उद्घाटन कर दिया। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर बिलौना में बनाए गए इस स्टेशन से रोडवेज की बसों का भी संचालन नहीं होता है। नगर में पार्किंग स्थलों का भी विकास नहीं हो पाया। दो नदियों के तट पर बसे बागेश्वर की पानी की समस्या का भी समाधान नहीं हो पाया। बेस अस्पताल नहीं बन पाया। पर्यटन विकास को भी पंख नहीं लगे। बागेश्वर की जनता को अब नए सीएम से विकास की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीरथ जमीन से जुड़े, जो करेंगे अच्छा करेंगे:सोनी
बागेश्वर। वरिष्ठ संघी नेता हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रवात को जमीन से जुड़ा बताते हुए कहते हैं कि वह प्रदेश के लिए जो भी करेंगे, अच्छा ही करेंगे। सोनी बताते हैं कि तीरथ सिंह रावत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान वर्ष 2013-14 में कई बार बागेश्वर आए थे। वह कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता से सहजता से मिलते हैं। संघ कार्यकर्ता आशीष धपोला ने तीरथ सिंह रावत को सुलझा हुआ नेता बताते हुए कहा कि वह कम समय में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। (संवाद)
बागेश्वर में किसी तरह का जश्न नहीं
बागेश्वर। बुधवार को नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ ग्रहण कर ली है। नए सीएम की ताजपोशी पर बागेश्वर में कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। भाजपा ने भी सार्वजनिक तौर पर यहां किसी प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया। हो सकता है, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंत्रीमंडल के विस्तार का इंतजार कर रहे हों। (संवाद)

उत्तराखंड को बना दिया प्रयोगशाला
बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के कुमाऊं सह प्रभारी कुंदन सिंह बिष्ट ने भाजपा, कांग्रेस पर उत्तराखंड को प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियां राज्य बनने के 20 वर्ष बाद भी प्रयोग के तौर पर ही मुख्यमंत्री बनाती रही हैं। इस राज्य को प्रयोगशाला बनाने वाले दलों को जनता को सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का चार साल का कार्य घोर निराशाजनक रहा है। नेतृत्व परिवर्तन ने इसकी पुष्टि कर दी है। विधायक चुनने का निर्णय विधायकों से छीनकर पार्टियों के नेता करेंगे, तो इस राज्य का ऐसा ही हश्र होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed