फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mango production may decrease by 30 to 40 percent

Bageshwar News: 30 से 40 फीसदी घट सकता है आम का उत्पादन

Sat, 23 Mar 2024 01:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 23 Mar 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
Mango production may decrease by 30 to 40 percent
बागेश्वर।
विज्ञापन

सर्दियों में बारिश के कम होने का असर आम पर दिख रहा है। इस सीजन में आम में बौर कम आने से करीब 30 से 40 प्रतिशत तक उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। वैज्ञानिक कम बौर आने को चिंता का विषय मान रहे हैं।
जिलेे में आम की पैदावार 558.29 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होती है। जिले में मुख्यत: पांच प्रकार के आम बंबइया ग्रीन, आम्रपाली, चौसा, दशहरी और अचारी आम का उत्पादन होता है। आम से अचार,जूस, मैंगो शेक, मुरब्बा, चटनी, पापड़, अमचूर, सॉस आदि उत्पाद बनाए जाते हैं। पिछलेे वर्ष जिले में 2499.20 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ था। इस साल आम के अधिकांश पेड़ों में बौर नहीं दिख रहा है। बौर को कीट भी नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके कारण फल बनने तक आधा बौर गिर जाता है। ऐसे में कम बौर को सुरक्षित रखकर ही फल उत्पादक आम की पैदावार को बचा सकते हैं।
विज्ञापन

----------------------
आम का बौर निकलने में अभी सात से दस दिन का समय बाकी है। पेड़ में बीते वर्ष अधिक मात्र में आम की पैदावार होने से आगे के वर्षों में बौर कम आना शुरू हो जाता है। पेड़ की जेनेटिक व्यवस्था के कारण किसी साल अच्छा और किसी साल कम बौर आता है। आठ से नौ माह पुरानी डाली में अच्छा बौर आता है। धीरे-धीरे आम के पेड़ में बौर आना कम हो जाता है। बौर कम आना चिंताजनक है लेकिन इस पर मौसम का असर हुआ है यह कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. कमल पांडेय, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर


----------------------
Iअसमय बारिश का फसल पर असर पड़ा है। अक्सर आम की फसल तीसरे साल अच्छी होती है। बौर आने के बाद भी अनुकूल तापमान न होने से कई पेड़ो में फफूंद लग जाती है। बौर को बचाने के लिए कीटनाशक और फफूंदनाशक स्प्रे का छिड़काव किया जा रह है। काश्तकार बौर में कीट संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहें है तो वे उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते है। बौर बचाने के लिए हरसंभव मार्गदर्शन दिया जाएगा। - आर के सिंह जिला उद्यान अधिकारी बागेश्वर I



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article