{"_id":"5877b6e54f1c1be165bab1cd","slug":"manage-night-halt-voting-parties-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान पार्टियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान पार्टियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था करें: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी तहसीलदारों को मूवमेंट चार्ट तैयार करने, हर पोलिंग बूथ में मतदान कार्मिकों के ठहरने, भोजन, शौचालय की व्यवस्था क्षेत्रीय पटवारियों के माध्यम से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिन पोलिंग बूथों के लिए दो दिन पहले मतदान पार्टियों को रवाना होना है, उनके लिए मार्ग में ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने को कहा।
सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों की बैठक लेते हुए उन्होंने किसी पटवारी क्षेत्र के अंतर्गत अधिक पोलिंग बूथ होने पर वहां रोजगार सहायकों को तैनात करने को कहा। उन्होंने सभी तहसीलदारों को रूट मैप तैयार करने के निर्देश देते हुए सड़क से पैदल मतदान पार्टियों के सामान ले जाने के लिए घोड़े-खच्चर या मजदूरों की व्यवस्था पहले से करने को कहा। उन्होंने तहसीलदारों से पोलिंग बूथों की व्यवस्थाएं देखने को भी कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरस्थ पोलिंग पार्टियों की रवानगी समय से कराने के निर्देश भी दिए, ताकि सभी पार्टियां समय से पहुंच सकें। उन्होंने यातायात व्यवस्था प्रभारी को पार्टी में शामिल कार्मिकों की संख्या के अनुसार वाहन आवंटित करने को कहा।
उन्होंने रात्रि प्रकाश और कम्यूनिकेशन प्लान को सुचारु रखने के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को मतदान के दिन पुलिस बल की तैनाती करने को कहा। बैठक में एसपी सुखवीर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, एनएस नगन्याल, रवींद्र सिंह बिष्ट, रिंकू बिष्ट, तहसीलदार गौरी दत्त तिवारी, पूरन सिंह, दयाचंद्र, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद थे।