फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man Miising from Tamilnadu found in Garur

जंगल में भटकता मिला तमिलनाडु का युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Man Miising from Tamilnadu found in Garur
गरुड़ में तमिल नागरिक के साथ स्थानीय युवा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
गरुड़/बागेश्वर। तमिलनाडु का युवक सिरकोट के जंगल में भटकता मिला। उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उसकी मदद के लिए गरुड़ क्षेत्र के युवा आगे आए हैं। उन्होंने उसकी रहने, खाने और कपड़ों की व्यवस्था की है। अब उसे चेन्नई तक छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

समाजसेवी अखिल जोशी आजाद जंगल में मिले युवक की सूचना बैजनाथ थाने में दी। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट से सहयोग लेकर उस व्यक्ति को गरुड़ लाया गया। गरुड़ के एक धर्मशाला में उसके रहने और खाने का प्रबंध किया गया। आजाद ने बताया कि वह व्यक्ति तमिल में बात कर रहा है, उसे हिंदी का ज्ञान नहीं है। उससे संवाद स्थापित करने में परेशानी हो रही है। उसकी मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं है, हालांकि वह इशारों में अपनी बात बताने की कोशिश कर रहा है, फिलहाल वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि तमिल व्यक्ति को युवा व्यापारी कमलेश मेहता, भुवन जोशी, नवीन खोलिया, महेश पांडेय की मदद से कपड़े और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

केदारनाथ आपदा में तो नहीं भटका था
बागेश्वर। स्थानीय लोगों का कहना है कि तमिल युवक का संबंध साल 2013 में आई केदारनाथ आपदा से भी हो सकता है। पूर्व में भी क्षेत्र में इस तरह का मामला आया था। तब गुजरात निवासी एक व्यक्ति इसी हालत में मिला था। वह केदारनाथ की आपदा में परिवार वालों से बिछड़ गया था और जंगलों से भटकते हुए गरुड़ पहुंच गया था। उस समय भी आजाद और उनके साथियों ने उसके परिवार से संपर्क स्थापित कर उन्हें हल्द्वानी बुलाया और निजी खर्च से उसे परिवार वालों तक सुरक्षित पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed