फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man Died in Car accident

सड़क हादसे में लाथी गांव के युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Man Died in Car accident
भूपेंद्र कोरंगा। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के नामतीचेटाबगड़ में हुए सड़क हादसे में लाथी निवासी युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपनी बहन को लेेने पिथौरागढ़ जिले के पांखू जा रहा था।
विज्ञापन

मिली जानकरी के अनुसार रविवार को लाथी गांव के कफलकोट निवासी भूपेंद्र सिंह कोरंगा (25) पुत्र दीवान सिंह कोरंगा अपनी बहन पूजा को लेने के लिए पांखू जा रहा था। नामतीचेटाबगड़ के कभड़ग्वेटा के पास उनकी कार असंतुलित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की भनक लगते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और 108 को सूचित किया और युवक को खाई से बाहर निकालने में जुट गए। हालांकि युवक को जीवित नहीं बचाया जा सका। खाई से निकालने से पूर्व ही युवक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजन शोक में डूब गए हैं। इधर कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नामकरण संस्कार के लिए आने वाली थी बहन
बागेश्वर। हादसे में जान गंवाने वाले युवक का टूर एवं ट्रैवल्स का कारोबार था। आगामी मंगलवार को मृतक युवक के ताऊ के पोते का नामकरण संस्कार होना था। इसमें शामिल होने के लिए उसकी बहन को भी आमंत्रित किया गया था। युवक अपनी बहन को लेने के लिए उसकी ससुराल जा रहा था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घर से कुछ दूर जाने पर ही युवक की कार हादसे का शिकार हो गई।

नामतीचेटाबगड़ में हादसे का शिकार हुई कार। विज्ञप्ति

नामतीचेटाबगड़ में हादसे का शिकार हुई कार। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed