{"_id":"5db349d78ebc3e0172328668","slug":"man-died-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3617952163","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में कोहराम मचा
विज्ञापन
पवन तिवारी का फाइल फोटो।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। इलेक्ट्रिक चक्की से गेहूं पीसने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक परिवार का एक मात्र कमाऊ था।
बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे फरसाली पल्ली हितंग तोक के पवन तिवारी (33) पुत्र स्व. जीवन चंद्र तिवारी अपने घर में इलेक्ट्रिक चक्की में गेहूं पीस रहे थे। चक्की में खराबी आने पर पवन उसे ठीक करने लगे। इसी दौरान अचानक बिजली आने से करंट फैल गया और पवन करंट की चपेट में आ गया। परिजन पवन को लेकर सीएचसी कपकोट पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि मृतक पवन तिवारी अतिथि शिक्षक थे। वह पंडिताई का काम भी करते थे। उसके दो छोटे बच्चे हैं। पवन परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पवन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों का रो-रो कर बुरे हाल हैं। शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।