फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   MAN DIED IN AN ACCIDENT

बंदर को बचाने के चक्कर में बाइक रपटी, सवार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
MAN DIED IN AN ACCIDENT
मृतक जमन सिंह ऐठानी। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट में बंदर को बचाने के प्रयास में बाइक रपटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बाइक चालक को हल्की चोटें आई हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम भयूं निवासी जमन सिंह ऐठानी (42) पुत्र स्व. उदय सिंह ऐठानी कपकोट में बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज में अनुबंध पर कार्यरत थे। वह मंगलवार शाम हल्द्वानी निवासी बाइक चालक साथी फरीद पुत्र रियाद खान के साथ अपने घर भयूं की ओर आ रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे ब्लॉक कार्यालय के पास सड़क पर अचानक बंदर आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में बाइक रपट गई। हादसे में जमन को गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी कपकोट में पहुंचाया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल जमन सिंह को देर रात 108 सेवा के एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों एक निजी केबल नेटवर्क के लिए भी केबलिंग करते थे। जमन की बेटी की शादी हो चुकी है। उनके परिवार में माता चनुली देवी, पत्नी दीपा देवी, बेटा मनोज (22), रवि (18) शोकाकुल हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, सभासद तनुज तिरुवा आदि ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed