{"_id":"67d0812bfb3f827aa807b0ac","slug":"man-comes-in-contact-with-fire-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-113964-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मिर्गी का दौरा आने से चूल्हे में गिरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मिर्गी का दौरा आने से चूल्हे में गिरा युवक
Wed, 12 Mar 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
युवक को सीएचसी कांडा से जिला अस्पताल किया रेफर
बागेश्वर। मिर्गी का दौरा आने से युवक चूल्हे में गिर गया। परिजन उपचार के लिए युवक को सीएचसी कांडा लेकर पहुंचे। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पाखू निवासी दीपक सिंह (30) सोमवार की शाम को चूल्हे के किनारे आग ताप रहा था। इस दौरान युवक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। जिससे वह चूल्हे में गिर गया और हाथ झुलस गए। परिजन दीपक को उपचार के लिए सीएचसी कांडा लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जनरल सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि दीपक के दोनों हाथ पांच प्रतिशत जल गए हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। दीपक के स्वास्थ्य में अभी सुधार है।