फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   man climbed electric pole, police on sweat

बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, पुलिस के छूटे पसीने 

Fri, 08 Jun 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Fri, 08 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
man climbed electric pole, police on sweat
गरुड़ बाजार में बिजली के पोल में चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
तेज धूप के बीच व्यस्ततम गरुड़ बाजार में न्याय की गुहार लगाते हुए एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। जानकारी होने पर ऊर्जा निगम के कर्मचारी ने सब स्टेशन से शट डाउन ले लिया, इससे बड़ा हादसा बच गया। पुलिस के समझाने पर युवक घंटे बाद नीचे आया तो उसे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र बैजनाथ का दर्शानी गांव निवासी कृष्णा जोशी (27) बृहस्पतिवार को राइंका गरुड़ के पास बिजली के पोल पर चढ़ गया। उसे पोल पर चढ़ते देख लोग उससे नीचे उतरने की गुहार लगाने लगे। इस बीच मौके पर खड़े ऊर्जा निगम के कर्मचारी शिव सिंह ने सब स्टेशन फोन करके शट डाउन ले लिया।
विज्ञापन


पोल पर चढ़े युवक ने चीखते हुए कहा कि जब तक उसके परिवार के साथ थाना बैजनाथ पुलिस न्याय नहीं करेगी वह नीचे नहीं उतरेगा। मौके पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने न्याय दिलाने का आश्वास दिया तब जाकर कृष्णा पोल से नीचे उतरा। इस बीच एक घंटा तक शहर की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पोल से नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया, इस पर वह पुलिसकर्मियों से मारपीट और गालीगलौज पर उतारू हो गया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि कृष्णा के पिता केशव जोशी और महेश चंद्र जोशी निवासी दर्शानी के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था।

इस पर उनके खिलाफ हाल ही में 107 और 116 के तहत मामला दर्ज किया है। कृष्णा जमीनी मामले में न्याय दिलाने के लिए पोल पर चढ़ गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या के प्रयास के मामले में युवक कृष्णा जोशी के खिलाफ 309 के तहत मामला पंजीकृत करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। 


जाम में फंसे दर्जनों वाहन  
युवक के बिजली के पोल में चढ़ने के दौरान कौसानी-बागेश्वर मोटर मार्ग पर एक घंटा जाम लग गया। जाम में दर्जनों वाहन, पर्यटक एक घंटे तक फंसे रहे जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed