फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man Attacked By Pig

ढूंगा गांव में दिनदहाड़े जंगली सुअर ने ग्रामीण पर किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Man Attacked By Pig
बागेश्वर जिला अस्पताल में सुअर के जख्मी मरीज को सहारा देकर लाते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दफौट क्षेत्र के ढूंगा गांव में जंगली सुअर से दिनदहाड़े ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए सुअर का सामना किया। हालांकि इस दौरान ग्रामीण गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। जख्मी ग्रामीण का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, पीड़ित ग्रामीण ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ढूंगा निवासी कुशाल सिंह (52) पुत्र नर सिंह बकरियां चुगाने के लिए गए थे। इस दौरान वह अपने खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे, तभी अचानक एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वे सकते में आ गए, हालांकि उन्होंने सुअर को हावी नहीं होने दिया और शोरगुल करते हुए डटकर उसका सामना किया। इस बीच उनका पालतू कुत्ता भी मालिक पर खतरा भांपकर सुअर पर झपट गया। ग्रामीण के साहस और पालतू कुत्ते के हमले से सुअर भाग खड़ा हुआ। भागने से पहले उसने कुशाल सिंह की जांघ को जख्मी कर दिया। इधर, शोरगुल सुनकर ग्रामीण भी खेतों की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी कुशाल को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. सुमन और डॉ. महिमा ने इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार ग्रामीण के पैर और जांघ में जख्म हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीण की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

कुत्ते ने बढ़ाया मालिक का साहस
बागेश्वर। कुत्ते की वफादारी की अक्सर मिसाल दी जाती है। ढूंगा गांव में भी सुअर के हमले में जख्मी ग्रामीण का कुत्ता माइकल मालिक के प्रति वफादारी दिखाते हुए न सिर्फ सुअर से भिड़ा, वरन उसने मालिक को भी लड़ने का साहस दिया। घायल ग्रामीण ने कुत्ते को सुअर पर हमला करते देखा तो उसका साहस भी बढ़ गया और उसने शोरगुल मचाते हुए मजबूती से सुअर का सामना किया। मालिक और कुत्ते के हमले के बाद ही सुअर भागने को मजबूर हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले में जख्मी ग्रामीण का वन दरोगा हयात सिंह बिष्ट ने हालचाल जाना है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण को मुआवजा दिया जाएगा। अगर ग्रामीण गंभीर जख्मी हुए तो उन्हें प्रावधान के अनुसार 50 हजार और सामान्य जख्मी होने पर 15 हजार रुपये की आर्थिक राशि वन विभाग से प्रदान की जाएगी।
श्याम सिंह करायत, रेंजर वन विभाग बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed