फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Malla Danapur area bordered by the CEO

मल्ला दानपुर क्षेत्र के लोगों ने सीईओ का किया घेराव

Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Malla Danapur area bordered by the CEO
बागेश्वर में सीईओ को ज्ञापन देते मल्ला दानपुर के पंचायत प्रतिनिधि - फोटो : amar ujala

 मल्ला दानपुर क्षेत्र के प्राइमरी से लेकर माध्यमिक तक विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के कई पद खाली हैं। कई शिक्षकों को बगैर  प्रतिस्थानी के ही कार्यमुक्त दिया गया है। शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट है। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों की शीघ्र तैनाती नहीं होने पर 16 अगस्त से जिला मुुख्यालय पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मल्लादानपुर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने सीईओ आरसी आर्य को ज्ञापन दिया। कहा कि मल्ला दानपुर के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए कई  बार मांग कर दी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो घोषित तिथि से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


घेराव करने वालों में जिला पंचायत सदस्यों में गोविंद दानू,  भागीरथी देवी, बीडीसी सदस्यों में महिपाल दानू, शेर सिंह बिष्ट, नंदन  दोबडिय़ा, ग्राम प्रधानों में मोहनी दानू और हरूली देवी आदि शामिल थे। सीईओ  ने कहा कि शिक्षकों की मंजूरी मिलते ही विद्यालयों में तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed