{"_id":"40bcf773ca25a7c4a45dd853b5366021","slug":"majkot-garhakheta-the-forest-dhadhake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजकोट, गढ़खेत के जंगल धधके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजकोट, गढ़खेत के जंगल धधके
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (गरुड़) बागेश्वर
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़खेत रेंज के मजकोट जंगल आग से धधक रहे है। आग से अनमोल वन संपदा को क्षति पहुंची है। ग्रामीण जंगल की आग को काबू करने के लिए रात-दिन जुटे हैं।
विज्ञापन
मजकोट के चीड़ के जंगल में बृहस्पतिवार को आग लगी थी। जिसे नहीं बुझाया नहीं जा सका। जिस कारण गोमती घाटी में जबरदस्त धुंध छा गई है।
जंगल की आग को आबादी की ओर न बढ़ने देने के लिए नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष शिशुपाल पुरी, महिला मंगल दल अध्यक्षा हेमा देवी, वन पंचायत सरपंच कैलाश पुरी ग्रामीणों के साथ रात दिन आग बुझाने में व्यस्त है। आग से लाखों रुपए की वन संपदा को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मजकोट गांव चीड़ के जंगलों से एकदम घिरा है। वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम ग्रामीणाें के साथ जगंल में लगी आग को बुझाने में लगी है।
विज्ञापन
रेंजर ने ग्रामीणों से आग बुझाने में सहयोग देेने को कहा है। उधर गढ़खेत के जंगल भी भीषण आग लगी है। गढ़खेत के क्षेपं सदस्य गोपाल सिंह नेगी, ग्राम प्रधान भुवन चंद्र ने बताया कि ग्रामीण आग बुझाने में जुटे हैं।