फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mahotsava in Bageshwar

Bageshwar News: बागेश्वर में पहली बार होगा चंडिका महोत्सव

Sat, 25 Mar 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mahotsava in Bageshwar
बागेश्वर। नगर व्यापार संघ की ओर से नगर के चंडिका मंदिर में चैत्र नवरात्र पर 28 और 29 मार्च को पहली बार दो दिनी चंडिका महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों के साथ जिले के युवा कलाकार और विद्यार्थी भी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने पत्रकारों को बताया कि 28 मार्च को दोपहर दो बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वहां मेहंदी प्रतियोगिता होगी। महिला समूह भजन सुनाएंगे। मां की लीलाओं पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। शाम सात बजे से स्थानीय कलाकार भजन संध्या करेंगे। रात नौ बजे से स्टार नाइट में लोकगायक दर्शन फर्स्वाण भजन और गीत गाएंगे। नगर के विद्यार्थी 29 मार्च की सुबह नौ बजे से नृत्य और गायन प्रस्तुत करेंगे। दोपहर बाद एक बजे से स्टार कलाकार माया उपाध्याय का कार्यक्रम होगा। शाम पांच बजे महोत्सव का समापन होगा। वहां व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हेम चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed