फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Magnesite factory workers continue their hunger strike

Bageshwar News: क्रमिक अनशन पर डटे रहे मैग्नेसाइट फैक्टरी के कर्मचारी

Thu, 27 Nov 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 27 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Magnesite factory workers continue their hunger strike
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में अनशनपर बैठे मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारी। संवाद - फोटो : 1
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्टरी झिरौली के कर्मचारियों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी 15 महीने से रुके वेतन और दीपावली के बोनस का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनेश चंद्र जोशी, राकेश कुमार, बालकृष्ण तेवाड़ी और महेंद्र कुमार अनशन पर बैठे। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्टरी बंद होने के कारण रोजगार प्रभावित हुआ है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। डीएम की ओर से निर्देश देने के बावजूद उन्हें वेतन और बोनस का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर क्षेपं सदस्य फते सिंह करायत, शांति लाल, मनोज कुमार, भगवत सिंह, तारा चंद्र, पंकज कुमार, गायत्री प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed