{"_id":"596501b24f1c1b305e8b45fd","slug":"magistrates-order-of-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) के 10वीं के छात्र पंकज खेतवाल की नदी में डूबने हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। डीएम रंजना ने जांच गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) के 10वीं के छात्र पंकज खेतवाल की बीती रविवार को गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई थी। मामले में मृतक छात्र के दादा खीम सिंह खेतवाल निवासी तुपेड़ ने स्कूल के प्राचार्य और वार्डन के खिलाफ 304ए के तहत बागेश्वर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
डीएम रंजना ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह को नामित किया गया है। इधर, जांच अधिकारी एवं एसडीएम गरुड़ ने घटना के संबंध में लोगों से एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन