फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Magisterial inquiry to be conducted into car accident on Dafaout Road

Bageshwar News: दफौट मार्ग पर हुए कार हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच

Tue, 13 Jan 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry to be conducted into car accident on Dafaout Road
बागेश्वर। दफौट मार्ग पर बीते दिसंबर माह में हुई ऑल्टो कार दुर्घटना के कारणों की अब मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम आकांक्षा कोंडे ने इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सदर प्रियंका रानी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बीते 27 दिसंबर को दफौट मार्ग में कांडे के समीप एक ऑल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 2017 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे के बाद सुरक्षा मानकों और दुर्घटना के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब प्रशासन ने इस मामले की तह तक जाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसडीएम प्रियंका रानी ने अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना के संबंध में कोई जानकारी रखता हो या कोई लिखित, मौखिक साक्ष्य देना चाहता हो, तो वह 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed