फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mafia rides on 1.5-100 year old dried tree of pine

थोकदार स्मृति वन में माफिया ने देवदार के डेढ़ सौ साल पुराने सूखे पेड़ पर चलाई आरी 

Sun, 26 Aug 2018 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sun, 26 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mafia rides on 1.5-100 year old dried tree of pine
थोकदार स्मृति वन अणां कटा देवदार का पेड़ - फोटो : अमर उजाला
 बैजनाथ रेंज के अणां के भवान सिंह थोकदार स्मृति वन में एक वन माफिया ने डेढ़ सौ साल पुराने देवदार के सूखे पेड़ पर आरी चला दी। ग्रामीणों और थोकदार के परिजनों की शिकायत पर वन विभाग ने मौके से तीन लाख रुपये की देवदार की लकड़ी बरामद कर ली है। ग्रामीणों ने डीएफओ से वन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। डीएफओ का कहना है कि देवदार के पेड़ गिराने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 बैजनाथ रेंज के अणां के चीड़ के जंगल के पास थोकदार दिवान सिंह बिष्ट ने अपने पिता भवान सिंह बिष्ट की स्मृति में डेढ़ सौ साल पूर्व  देवदार के दस पेड़ लगाए थे।  इन पेड़ों ने अणां के धारिया जल स्रोत और गांव की शोभा बढ़ाई थी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आनंद कोहली निवासी ग्राम नौघर ने तीन दिन पूर्व जंगल से देवदार का एक सूखा पेड़ चुपके काट लिया। कटे पेड़ पर वन विभाग का घन लगा न देखकर थोकदार के परिजन, गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद बिष्ट, हरीश रावत, कुंदन सिंह रावत, ठाकुर सिंह रावत आदि ने डीएफओ से इसकी शिकायत की। डीएफओ आरके सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन रेंजर बैजनाथ को आरोपी द्वारा काटी गई लकड़ी को जब्त कर उसके खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 वन रेंजर  बीएस बिष्ट ने  मौके पर जाकर लकड़ी बरामद कर ली है। रेंजर का कहना है कि आनंद कोहली निवासी नौघर ने जुर्म कबूल लिया है। इधर रविवार को वन रक्षक सुरेश और वन विभाग की टीम ने काटी गई लकड़ी को रेंज आफिस ले आई। वन रेंजर बिष्ट ने बताया कि वन तस्कर द्वारा काटे गए पेड़ की लकड़ी का बाजार भाव तीन लाख से अधिक है। अणां के ग्रामीणों ने डीएफओ से  लकड़ी की तस्करी में लिप्त आरोपी द्वारा पूर्व में काटे गए पेड़ों तुन के पेड़ों की जांच करने मांग की  है। ग्रामीणों ने डीएफओ से आरोपी के घर में छिपाई गई लकड़ी को भी बरामद करने की मांग की है। इधर डीएफओ आरके  सिंह ने बताया कि अणां के जंगल में देवदार का पेड़ काटने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वन रेंजर बैजनाथ और एसीएफ बैजनाथ से मामले की गहराई से जांच करने को कहा है। इस मामले में आरोपी आनंद कोहली का कहना है कि देवदार का पेड़ सूखा होने कारण उसने इसे इमारती लकड़ी के काटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजस्व पुलिस भी करेगी अपने स्तर से मामले की जांच 
गरुड़ (बागेश्वर) एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह का कहना है कि राजस्व पुलिस मामले की अपने स्तर से जांच करेगी।  एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के अंदर एक साल के अंदर कटे तुन के पेड़ों की जांच कानूनगो से करने को कहा है।

26जीआरडी 01अणां के जंगल में कटा देवदार का पेड़


काफी रमणीक है थोकदार स्मृति वन 
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंजर कार्य योजना वृत्त बागेश्वर अल्मोड़ा  श्याम सिंह करायत का कहना है कि अणां के थोकदार स्मृति वन में देवदार के पेड़ों ने जंगल की शोभा बढ़ाई है। उन्होंने थोकदार स्मृति वन धारिया एक रमणीक  और पिकनिक  स्पॉट है। वन विभाग ने  देवदार के पेड़ों के पास एक सुंदर तालाब बनाया है। इसके अलावा ग्रामीणों ने यहां शिव मंदिर बनाया है। वृक्ष प्रेमी दिनेश लोहनी  ने देवदार का पेड़ काटने वाले तस्कर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed