बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान ने जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से नगर के घटबगड़ वार्ड में 21 दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर महिलाओं को सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया।
समापन पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षणों से महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी, उनके कारोबार में निखार आएगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं के साथ ही उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि ऊन बुनाई, मौसमी फल, सब्जियों का अचार बनाने, रिंगाल की कलात्मक वस्तुएं, मधुमक्खी पालन, मोमबत्ती, अगरबत्ती की इकाई लगाने के लिए जिला उद्योग केंद्र छूट पर ऋण उपलब्ध कराता है। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक पंकज तिवारी, संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल, चंदू नेगी मौजूद थे। मास्टर ट्रेनर दीपिका ने 20 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। संवाद