{"_id":"62b5fbc7b6ac47651c0fbd9f","slug":"machine-thrown-in-trench-bageshwar-news-hld4669495195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने डामरीकरण की मशीन को खाई में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना-रैखोली मोटर मार्ग से खाई में गिराई गई डामरीकरण मिक्सर मशीन। संवाद न्य
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना-रैखोली मोटर मार्ग में चल रहे डामरीकरण में अराजक तत्वों ने बाधा पहुंचाने का कार्य किया है। अराजक तत्वों ने डामरीकरण की मिक्सर मशीन को करीब 40 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत कर मामले की जांच करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के तहत बन रही कठपुड़ियाछीना-रैखोली मोटर मार्ग में इन दिनों डामरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। डामरीकरण का कार्य कर रहे ठेकेदार का कहना है कि तीन दिन पहले अराजक तत्वों ने डामरीकरण की मशीन को खाई में फेंक दिया। जिसके बाद से डामरीकरण का काम बाधित हो गया है। ठेकेदार का कहना है कि अराजक तत्व लगातार काम में बाधा डाल रहे हैं। इससे पूर्व डामर के भरे ड्रमों को खाली कर गायब कर दिया गया था। अब मिक्सर मशीन को फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
कठपुड़ियाछीना संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत सहित क्षेत्रवासियों ने अराजक तत्वों की गतिविधि पर नाराजगी जताई और इनकी पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी। मामला राजस्व क्षेत्र का है। संबंधित को राजस्व उपनिरीक्षक के पास मामला दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।