फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Machine Thrown In Trench

अराजक तत्वों ने डामरीकरण की मशीन को खाई में फेंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Machine Thrown In Trench
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना-रैखोली मोटर मार्ग से खाई में गिराई गई डामरीकरण मिक्सर मशीन। संवाद न्य - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना-रैखोली मोटर मार्ग में चल रहे डामरीकरण में अराजक तत्वों ने बाधा पहुंचाने का कार्य किया है। अराजक तत्वों ने डामरीकरण की मिक्सर मशीन को करीब 40 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। ठेकेदार ने पुलिस में शिकायत कर मामले की जांच करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के तहत बन रही कठपुड़ियाछीना-रैखोली मोटर मार्ग में इन दिनों डामरीकरण और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। डामरीकरण का कार्य कर रहे ठेकेदार का कहना है कि तीन दिन पहले अराजक तत्वों ने डामरीकरण की मशीन को खाई में फेंक दिया। जिसके बाद से डामरीकरण का काम बाधित हो गया है। ठेकेदार का कहना है कि अराजक तत्व लगातार काम में बाधा डाल रहे हैं। इससे पूर्व डामर के भरे ड्रमों को खाली कर गायब कर दिया गया था। अब मिक्सर मशीन को फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत सहित क्षेत्रवासियों ने अराजक तत्वों की गतिविधि पर नाराजगी जताई और इनकी पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बताया कि उनको शिकायत मिली थी। मामला राजस्व क्षेत्र का है। संबंधित को राजस्व उपनिरीक्षक के पास मामला दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed