फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Looted officials on poor submarine

घटिया डामरीकरण पर अधिकारियों को लताड़ लगाई

Sat, 08 Apr 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 08 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

विधायक बलवंत भौर्याल ने रामगंगा घाटी के गांवों का व्यापक भ्रमण     किया। उन्होंने पीएमजीएसवाई की लीती-गोगिना सड़क में मिट्टी के ऊपर किए जा रहे डामरीकरण पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए सबंधित विभाग के अधिकारियों को लताड़ लगाई। केंद्र सरकार से इसकी जांच की मांग की। 


भ्रमण के दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। विधायक बनने के पहली बार यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जगह-जगह ढोल नगाड़ों और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।  लीती-गोगिना सड़क के निरीक्षण के दौरान देखा कि  उसमें मिट्टी के ऊपर ही डामर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को डामरीकरण को तुरंत रोकने के निर्देश दिए। कहा कि घटिया स्तर के किसी भी काम को सहन नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पीने के पानी, दैवीय आपदा और रोजगार की समस्याओं के समाधान की मांग की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य हेमा पाठक, भगवती पाठक, बीडीसी सदस्य जशपाल रौतेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल दानू समेत ग्राम प्रधान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed