बागेश्वर। कोरोना संकटकाल में भागीरथी सेवा मंडली बेरोजगार हुए प्रवासी और स्थानीय 300 मजदूरों को 14 दिनों से लगातार भोजन दिला रही है। समिति छह मार्च से शुरू इस किचन में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी रोज भोजन की जांच करते हैं। भोजन बनाने और बांटते समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है। सेवा मंडली के संयोजक भुवन कांडपाल, मनीष कनवाल, नागेंद्र मलड़ा, विशाल साह, शंकर सिंह, डॉ. हरीश दफौटी, प्रकाश जोशी, प्रताप कबडोला, राजेंद्र रावत, कमल नगरकोटी, अखिलेश रावत, महेंद्र रावत, गोपाल चौबे आदि सहयोग दे रहे हैं।
सीएमओ ने किया दूरस्थ सिमलखेत का सर्वे, खाद्यान्न किट भी बांटे
चंपावत। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने जिले के दूरस्थ गांव सिमलखेत के स्वास्थ्य हालात का जायजा लिया। घाटी वाले इस गांव में गर्मियों के मौसम में बीमारी का खतरा रहता है। उन्होंने लोगों को गर्मियों में होने वाली बीमारी से बचाव, कोरोना के लक्षणों की जानकारी दी। बाद में कई जरूरतमंदों को खाद्यान्न किट भी बांटे गए।