{"_id":"61ba34f89260087cdb5dd6d4","slug":"loan-for-self-employment-in-bageshwar-bageshwar-news-hld447746093","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टैक्सी के लिए पांच आवेदकों को छह लाख 14 हजार का ऋण स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक टैक्सी के लिए पांच आवेदकों को छह लाख 14 हजार का ऋण स्वीकृत
विज्ञापन
बागेश्वर के विकास भवन में ऋण के आवेदकों का साक्षात्कार लेते डीएम। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत गैर वाहन मद में बाइक टैक्सी संचालन के लिए आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। डीएम विनीत कुुमार की अध्यक्षता में हुई जिला स्क्रीनिंग समिति की बैठक में आठ लोगों ने साक्षात्कार दिया।
कमेटी ने पांच आवेदनों पर छह लाख 14 हजार 35 रुपये का ऋण स्वीकृत किया। वहीं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवेदन योजना के तहत प्राप्त एक आवेदन के लिए भी छह लाख रुपये के लोन की मंजूरी प्रदान की गई।
विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। योजना के तहत नौ लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। एक आवेदक ने साक्षात्कार नहीं दिया। डीएम ने कहा कि जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए डोर-टू-डोर बाइक टैक्सी संचालन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही नगर में पांच बाइक टैक्सियों का संचालन किया जाना है। योजना सफल रही तो आने वाले दिनों में कपकोट, गरुड़, कौसानी में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।
इस मौके पर प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, एआरटीओ निखिल शर्मा आदि मौजूद रहे।