{"_id":"57780ae34f1c1bd34979b886","slug":"lintel-inserted-shramdan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता के भवन में श्रमदान से डाला लिंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता के भवन में श्रमदान से डाला लिंटर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
श्रमदान से डाला लिंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। महादेव स्वायत्त सहकारिता देवलधार के गौला में निर्माणाधीन भवन की छत पर लेंटर पड़ गया है। इस काम में सहकारिता से जुड़ी महिलाओं ने भी श्रमदान किया। एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के प्रभागीय प्रबंधक धर्मेंद्र पांडे की उपस्थिति और जेई ललित बिष्ट के मार्गदर्शन में लिंटर डाला।
विज्ञापन
प्रबंधक पांडे ने बताया कि भवन सहकारिता का होगा। इसके बनने से सहकारिता से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय उत्पादों और क्षेत्र के लोगों की आवश्यकता का अन्य सामान बेचने में सुविधा होगी। सहकारिता भवन के निर्माण के लिए राजेंद्र सिंह जनौटी ने अपनी नाप भूमि दान की है।
विज्ञापन
लोगों ने उनके सहयोग की सराहना की है। परियोजना के प्रभागीय प्रबंधक पांडे ने कहा कि भविष्य में सहकारिता आदर्श बनेगी। वहां बीडीसी सदस्य कमल टम्टा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कैलाश टम्टा, मीना देवी, तुलसी, माधवी टम्टा, बंशीधर भट्ट, अशोक जनौटी, गीता, शांति, नंदी देवी, हंसी देवी समेत परियोजना के विशन लुम्याल, वीरेंद्र गुसाईं आदि थे।
विज्ञापन