{"_id":"574491104f1c1b0420691321","slug":"lift-irrigation-scheme-has-been-closed-for-six-years-pnaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल से बंद पड़ी है पनौरा सिंचाई लिफ्ट योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल से बंद पड़ी है पनौरा सिंचाई लिफ्ट योजना
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 24 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनौरा गांव के खेतों के लिए लघु डाल खंड की ओर से वर्षों पूर्व बनी सिंचाई लिफ्ट योजना सात साल से बंद पड़ी है जबकि कपकोट उतरौड़ा सड़क के निर्माण से सिंचाई गूल भी कई जगह ध्वस्त है। सिंचाई योजना के काम नहीं करने से किसानों में रोष है। ग्रामीण योजना को संचालित करने और गूल का पुनर्निर्माण करने की अब तक कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने योजना के शीघ्र चालू नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि लघु डाल खंड की ओर से पनौरा के खेतों की सिंचाई को छह वर्ष पूर्व सरयू से लिफ्ट योजना बनाई गई थी। कपकोट-उतरौड़ा-पोलिंक सड़क के निर्माण से सिंचाई गूल ध्वस्त हो गई थी जबकि परियोजना को सड़क के मलबे से काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन तब से योजना दुरुस्त नहीं की गई है।
विज्ञापन
योजना में पानी नहीं चलने के कारण काश्तकारों को बगैर सिंचाई के ही फसलों की बुवाई करनी पड़ रही है। शासन-प्रशासन से योजना को दुरुस्त करने के लिए कई बार मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। गुस्साए काश्तकारों ने चेेतावनी दी कि योजना शीघ्र सुचारू नहीं हुई तो वह 2017 में विधानसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे।
विज्ञापन