फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Life started smelling when I stepped into flower farming

Bageshwar News: फूलों की खेती में रखा कदम तो महकने लगा जीवन

Mon, 06 Nov 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Life started smelling when I stepped into flower farming
बागेश्वर। रोजगार के साधन मिट्टी में भी तलाशे जा सकते हैं। अपनी माटी से आज के समय में भी उत्तम खेती मध्यम बान-- कहावत को चरितार्थ करते हुए आजीविका के साधन तलाशे जा सकते हैं। जिला मुख्यालय के नजदीकी क्षेत्र मनकोट के किसानों ने यही किया है। मनकोट के दो किसानों की फूलों की खेती से हर कोई प्रभावित है।
विज्ञापन

मनकोट निवासी किसान राजेश चौबे और भारतेंदु चौबे ने वर्ष 2015 में फूलों की खेती के क्षेत्र में कदम रखा। आज वह फूलों की खेती से काफी अच्छी आय कर रहे हैं। चौबे बंधु फूलों की खेती से एक सीजन में डेढ़ से दो लाख रुपये की आय केवल फूलों की खेती से करते हैं। साथ में सब्जी उत्पादन उनकी आजीविका को बढ़ाने का काम कर रही है। चौबे बंधुओं की फूलों की खेती से प्रभावित होकर डीएम अनुराधा पाल ने मनकोट जाकर फूलों की खेती का जायजा लिया।
विज्ञापन




पर्वतीय क्षेत्रों में फूलों की खेती में रोजगार की अपार संभावनाएं जताते हुए फूलों की खेती कर रहे किसानों की सराहना की है। मनकोट में फूलों की खेती कर रहे किसानों की खेती देख उत्साहित डीएम ने कहा कि जो किसान जंगली जानवरों के भय से खेती नहीं कर पा रहे, वे फूलों की खेती कर अपनी आजीविका बढ़ा सकते हैं। किसान राजेश चौबे और भारतेंदु चौबे ने डीएम को फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी। बताया कि जिला प्रशासन और उद्यान विभाग के सहयोग से फूलों की खेती को अपना रोजगार का जरिया बनाया है। भविष्य में इस काम को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने कलस्टर पर आधारित फूलों की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों को उन्नत किस्म के बीज और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने के निर्देश जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह को दिए। कहा कि अच्छी पैदावार होने पर जिले में पैदा फूलों को बाहरी मंडियों में भेजा जा सकेगा। इससे किसान आय में वृद्धि कर सकेंगे।




जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह और सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी ने बताया कि कलस्टर आधारित खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग किसानों को बीज उपलब्ध कराने के साथ समय-समय पर तकनीकी सहायता भी देता है। बागेश्वर के साथ ही गरुड़ और कपकोट विकासखंड में भी फूलों की खेती हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed