फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   'Life line' in danger, traffic halted

‘लाइफ लाइन’ खतरे में, रोका गया यातायात 

Tue, 21 May 2019 10:59 PM IST
दीपक नेगी गरुड़(बागेश्वर)।
गरुड़(बागेश्वर)। Published by: दीपक नेगी Updated Tue, 21 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
'Life line' in danger, traffic halted
बैजनाथ बागेश्वर मोटर मार्ग में कालिका मंदिर के पास बनी पुलिया। - फोटो : अमर उजाला

बैजनाथ-बागेश्वर मोटर मार्ग में कालिका मंदिर के पास मोटर पुलिया का पिलर बैठने से पुलिया के बीम में हल्की दरारें आ गई हैं। इसके चलते लोनिवि ने लाइफलाइन कही जाने वाली पुलिया को यातायात के लिए बंद कर दिया है। लोनिवि ने पुलिया को सही करने के लिए आईआईटी रुड़की से दिशा निर्देश मांगे है। पुलिया से यातायात बंद होने के कारण बागेश्वर से बैजनाथ जाने वाले वाहन अब बागेश्वर, बालीघाट, सैलानी और डंगोली होते बैजनाथ पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


प्रांतीय खंड लोनिवि ने साठ के दशक में कालिका मंदिर के पास पुलिया का निर्माण किया था। पांच साल पूर्व विभाग ने पुलिया को सुरक्षा की दृष्टि से ट्रीटमेंट किया। प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई यूसी पंत ने बताया कि पुलिया का पिलर कुछ बैठ गया है। इस कारण बीम में हल्की दरारें आ गई हैं। विभाग ने पुलिया के ट्रीटमेंट के संबंध में आईआईटी रुड़की और भूवैज्ञानिकों से दिशा निर्देश मांगे हैं।
विज्ञापन


 विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिया से यातायात पर पाबंदी लगा दी है। ईई ने बताया कि पुलिया की मरम्मत होने तक बागेश्वर से बैजनाथ और कौसानी की ओर जाने वाले वाहन बागेश्वर बालीघाट, सैलानी, डंगोली होते हुए बैजनाथ पहुंचेंगे। इससे बैजनाथ पहुंचने में दो घंटा अतिरिक्त लगेगा। मालूम हो कि हल्द्वानी से सब्जी, राशन और पेट्रोल इसी रास्ते से लाया जाता है। लोगों की माने तो अब 35 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करके जब सामग्री यहां पहुंचेगी तो उसके मूल्य पर भी असर पड़ना तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed