{"_id":"57e6d3e74f1c1b6204a820e2","slug":"libation-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी पर किया माता का श्राद्ध तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर किया माता का श्राद्ध तर्पण
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर/कपकोट/ कांडा।
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में किया पितृ तर्पण
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर/कपकोट/ कांडा। शनिवार को कई लोगों ने अपनी मृत माता का नवमी का श्राद्ध तर्पण किया। पुरोहितों ने यजमानों के घरों में जाकर तिल कुश से श्रद्धापूर्वक श्राद्ध तर्पण कराए और पितरों के पिंडों की पूजा कराई। लोगों ने अपनी दिवंगत माता को कई किस्म के भोजन परोसा और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
इधर सरयू और गोमती के पवित्र संगम पर तीर्थ पुरोहित महेश भट्ट, बागनाथ मंदिर में पूजा पाठ कराने वाले पंडित हेम चंद्र जोशी और अन्य पंडितों से अपनी-अपनी दिवंगत माता का श्राद्ध तर्पण करवाया। लोगों ने पंडितों को यथोचित दक्षिणा और मिष्ठान भेंट किया।
विज्ञापन