फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   letter sent to director for removal of jila panchayat chairman

जिपं अध्यक्ष को हटाने के लिए निदेशक को पत्र भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
letter sent to director for removal of jila panchayat chairman
बागेश्वर के जिला पंचायत कार्यालय में धरना देते जिपं उपाध्यक्ष और सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बीते 15 जून से आंदोलित जिपं उपाध्यक्ष और आठ सदस्यों का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पंचायतीराज निदेशक को भेजे पत्र में जिपं अध्यक्ष को पद से हटाने के साथ ही वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग की है। पत्र की प्रति पंचायतीराज सचिव, पुलिस महानिदेशक और पंचायतीराज संयुक्त निदेशक, कमिश्नर, डीएम, एसपी, सीडीओ को भी भेजी है।
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, गोपा धपोला, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, पूजा आर्या, रूपा कोरंगा, रेखा देवी ने पंचायतीराज निदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि जिपं अध्यक्ष और एएमए पंचायतीराज अधिनियम के विपरीत सदन को चला रहे हैं। नियोजन और अन्य समितियों का कार्यकाल बीते 6 जनवरी को समाप्त होने के बाद भी समितियों का पुनर्गठन नहीं किया जा रहा है। समितियों का पुनर्गठन किए बगैर नियमों के विपरीत बजट आवंटित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा है कि अध्यक्ष ने एसडीएम और तहसीलदार के सामने गलत पंचायतीराज एक्ट दिखाकर पंचायतीरा एक्ट से भी छेड़छाड़ करने का काम किया है। यह कृत्य कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। इसकी शिकायत डीएम, एसपी, पंचायतीराज निदेशक से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कहा है कि जिपं अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग उत्तराखंड हाईकोर्ट में वाद दायर करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed