फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Less common knowledge of high school children of Uttraura

हाइस्कूल उत्तरौड़ा के बच्चों का सामान्य ज्ञान कम मिला 

Sat, 15 Jul 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 15 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Less common knowledge of high school children of Uttraura
कपकोट में स्कूलों का निरीक्षण करती डीएम।  - फोटो : amar ujala

डीएम रंजना ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मच गई। डीएम ने निरीक्षण के दौरान राजकीय हाइस्कूल उत्तरौड़ा के बच्चों का बौद्धिक स्तर काफी कमजोर मिला। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के बौद्धिक स्तर में एक महीने के भीतर सुधार लाने को कहा। सुधार नहीं होने कार्यवाही झेलने को तैयार रहने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


डीएम रंजना ने राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल कपकोट का निरीक्षण किया। यहां बच्चों ने डीएम द्वारा पूछे गए सवालों का सटीक जवाब दिया। बच्चे सामान्य ज्ञान में भी खरे उतरे। प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा की मांग पर डीएम ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, वाटर प्यूरीफायर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम ने राजकीय प्राइमरी स्कूल असों, उत्तरौड़ा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पनौरागूंठ का भी निरीक्षण किया। इन स्कूलों में भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण में सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत, बीईओ रमेश चंद्र मौर्य, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, तहसीलदार पूरन बिष्ट, समन्वयक धीरेंद्र जोशी, एसएसए के समन्वयक सुमित पांडे आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed