फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Less Cash in Bageshwar

कहीं लगी लाइन, कहीं कैश की किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Less Cash in Bageshwar
बागेश्वर में कैश समाप्त होने के चलते बंद रहा एटीएम। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। धनतेरस के दिन नगर के एटीएम में कैश की कमी होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के अधिकतर एटीएम सुबह से ही खाली हो गए थे। कुछ एटीएम पर कैैश होने से रुपये निकालने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। शनिवार से बैंक बंद होने का असर धनतेरस के दिन दिखा। सुबह से लोग एटीएम पर कैैश निकालने के लिए आने लगे थे, हालांकि अधिकांश एटीएम पर दोपहर तक कैश की कमी हो गई थी। कुछ एटीएम में कैश मौजूद था तो वहां पर लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन

रानीखेत और द्वाराहाट के एटीएम में नकदी खत्म
रानीखेत/द्वाराहाट। धनतेरस के दिन रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्र के एटीएम से नकदी नहीं निकलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। बाजार में लोग खरीदारी के लिए उमड़े थे, बैंक बंद होने के कारण एकमात्र सहारा एटीएम ही थे। एटीएम में कैश खत्म होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रानीखेत में अलग-अलग बैंकों के छह से अधिक एटीएम संचालित हो रहे हैं। धनतेरस के दिन सुबह से ही एटीएम से पैसा निकालने के लिए लोगों की खासी भीड़ देखी गई। एटीएम से नकदी न निकलने के कारण व्यापारी और खरीदार मायूस दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed