फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard threatening towards the population in the evening

Bageshwar News: शाम होते ही आबादी की ओर धमक रहा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Leopard threatening towards the population in the evening
बागेश्वर। जिले में जिस तेजी से वनाग्नि का दायरा बढ़ रहा है, उसी तेजी से वन्यजीवों का रुख आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ हो रहा है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांवों में तेंदुए की धमक बढ़ी है। शाम होते ही आबादी में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पांच से सात किमी की दूरी पर बसे खोली, काकड़ा, अमतौड़ा, भटोली आदि गांवों में बीते चार दिन से शाम होते ही तेंदुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीण पंकज कांडपाल, राजकुमार परिहार आदि ने बताया कि शाम छह बजे के बाद आबादी वाले इलाके में तेंदुआ दिखने से लोग डरे हैं। सुबह जल्दी उठकर पशुपालन और खेतीबाड़ी का काम करने वाले लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। शाम के समय जिला मुख्यालय से घरों को लौटने वाले व्यापारी, नौकरीपेशा लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। बच्चों को खेलने और कोचिंग भेजने से भी लोग डर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है। इधर, रेंजर एसएस करायत ने कहा कि वन विभाग की टीम शाम के समय प्रभावित क्षेत्र में गश्त करेगी। उन्होंने लोगों से अपने घर और गांव के आसपास उगी झाड़ियों को साफ करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed