Bageshwar: धपोली गांव में तेंदुआ की दहशत, महिलाओं ने खेतों में जाना किया बंद; एसडीएम को दिया ज्ञापन
धपोली गांव में आए दिन तेंदुआ दिख रहा है। तेंदुए की धमक से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दहशत के कारण महिलाओं ने खेतों में जाना बंद कर दिया है।
विस्तार
बागेश्वर जिले के धपोली गांव में आए दिन तेंदुआ दिख रहा है। तेंदुए की धमक से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दहशत के कारण महिलाओं ने खेतों में जाना बंद कर दिया है।
ट्रैप कैमरों से रखी जाएगी नजर : रेंजर
धरमघर के रेंजर प्रदीप कांडपाल ने बताया कि धपोली गांव में लगातार तेंदुए के दिखने की सूचना मिल रही है। विभाग ने गांव में ट्रैप कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को कैमरों के साथ टीम गांव भेजी गई है। चार-पांच कैमरे लगाकर तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।