{"_id":"5da768f18ebc3e0144722664","slug":"leopard-still-out-of-reach-bageshwar-news-hld3606896161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजरे में नहीं फंसा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
leopard still out of reach
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरमघर/बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलमानी के उत्तरदुग गांव में पखवाड़ेभर से तेंदुए का आतंक है। तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। तब से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
चार अक्तूबर की रात कांडा तहसील के ग्राम पंचायत जलमानी के उत्तरदुग में तेंदुआ घर के आंगन से पांच साल की दीया को उठा कर ले गया था। बच्ची की मौत के 11 दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुआ न पकड़े जाने से लोगों में दहशत है।
तेंदुए के भय के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जंगल घास, लकड़ी लेने जा रही महिलाओं को भी खतरा बन गया है। उन्होंने बच्ची को निवाला बनाने वाले तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं लेकिन तेंदुआ पिंजरे में फंस नहीं पाया है।