{"_id":"65bd40d368f695a88e040fb4","slug":"leopard-kills-three-goats-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104057-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तेंदुए ने थुनाई में मार दीं तीन बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तेंदुए ने थुनाई में मार दीं तीन बकरियां
Sat, 03 Feb 2024 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में तेंदुए की धमक बढ़ती जा रही है। तेंदुए ने थुनाई में तीन बकरियों को मार दिया। वहीं नगर के नारायणदेव और ज्वालादेवी वार्ड में भी तेंदुए की धमक से दहशत है।
शुक्रवार को तेंदुए ने दिन के करीब ढाई बजे थुनाई गांव के दिवाकर नेगी की तीन बकरियों को मार दिया। घटना के समय बकरियां गांव के समीप ही चुगान को गई थी। तीन दिन पूर्व ही शाम के समय तेेंदुआ नगर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दिया था। लगातार तेंदुए की आवक बढ़ने से लोग डरे हुए हैं। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि जिन स्थानों पर तेंदुआ दिख रहा है, वहां वन विभाग के कर्मचारी गश्त कर रहे हैं। संवाद