फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   leopard in bageshwar

Bageshwar News: हरसीला, कफौली गांवों में तेंदुए का आतंक

Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 14 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
leopard in bageshwar
वन विभाग की टीम कर रही गांवों में गश्त
विज्ञापन


कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के हरसीलाा और कफौली गांवों में तेंदुए का आंतक है। शाम होते ही आबादी क्षेत्रों में तेंदुए की दस्तक बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने गांवों में गश्त शुरू कर दी है।

ग्राम प्रशासक हरीश नेगी ने बताया कि लंबे समय से गांव में दो तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। एक महीना पहले तेंदुए ने केदार राम की चार बकरियों को मार दिया था। पिछले सप्ताह चंदन फर्त्याल और गणेश नेगी के कुत्ते और रविंद्र पाठक की भैंस के बच्चे को भी तेंदुए ने शिकार बना दिया। लगातार तेंदुए की धमक बढ़ने से लोगों में डर का माहौल है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष भूपेश फर्त्याल ने बताया कि लगातार तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग को सूचित किया था। विभाग की टीम गांव में गश्त भी कर रही है। ग्रामीणों ने विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है। इधर, रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गांव में जाकर ग्रामीणों को सतर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed