फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard attacks woman working in field; she is critically injured

बागेश्वर न्यूज: खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का हमला, गंभीर रूप से घायल; सिर और गले पर किए घाव

Sun, 23 Aug 2026 11:14 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 23 Aug 2026 11:14 AM IST
सार

बागेश्वर जिले के कांडा तहसील क्षेत्र में खेत में घास काट रही एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए सीएचसी कांडा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Leopard attacks woman working in field; she is critically injured
घायल जानकी देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

बागेश्वर जिले के तहसील क्षेत्र के कपूरी गांव में घोड़ागाड़ तोक में खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए सीएचसी कांडा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कपूरी गांव के घोड़ागाड़ तोक निवासी जानकी देवी (55) पत्नी सुजान सिंह शनिवार शाम गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत में घास काटने गई थीं। पास के ही खेतों में अन्य महिलाएं भी धान की निराई कर रही थीं। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने जानकी देवी पर हमला बोल दिया। महिला की चीख-पुकार और अन्य महिलाओं के शोर मचाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन

तेंदुए के हमले में महिला के सिर और गले पर गहरे जख्म आए हैं। लहूलुहान अवस्था में परिजन और ग्रामीण तत्काल महिला को सीएचसी कांडा ले गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित महिला को उचित मुआवजा देने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर विक्रम सिंह कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed