फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   leakage of water in Bageshwar

पुल की मरम्मत के दौरान पाइप टूटा

Fri, 15 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
 leakage of water in Bageshwar
बागेश्वर पुल में पानी की लीकेज - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। सरयू पुल में मरम्मत के काम के दौरान पेयजल योजना का मुख्य पाइप टूट गया। इसके चलते दिन भर पानी नदी में गिरकर बर्बाद होता रहा। बाद में जल संस्थान के कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त किया। हालांकि पाइप के टूटने से जल संस्थान ने नगर में पेयजल संकट से इनकार किया है। जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि सरयू पुल में कार्य चलने के कारण पाइप में लीकेज हो गया था।

विज्ञापन


यह समस्या पुल के दुरुस्त होने तक बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि काम के दौरान बार-बार पाइप लाइन को क्षति पहुंचने की आशंका को देखते हुए एक कर्मचारी को नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। नगर में ही एक अन्य स्थान पर ट्रक चढ़ने से पाइप लाइन टूट गई थी। उसको भी वेल्डिंग कर दुरुस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कांडा (बागेश्वर)। गर्मी शुरू होने के साथ ही जल संकट भी गहराने लगा है। कांडा पड़ाव के लिए बनी एकमात्र पेयजल योजना में स्रोत से ही पानी कम होने से लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो इस बार भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांडा पड़ाव के लिए कुछ समय पूर्व स्वजल की ओर से पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। इस योजना को निर्माण के बाद ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया लेकिन इस साल बारिश न होने से इस योजना के स्रोत में ही पानी की कमी हो गई है।


इससे लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। हालात यह हैं कि कांडा पड़ाव के लोग नौले-धारों से पानी की आपूर्ति करने को मजबूर हो रहे हैं लेकिन इन परंपरागत स्रोतों के एक किमी दूर होने से ग्रामीणों का समय पानी ढोने में ही बीत जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed