फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Laxman took power in Bageshwar and enactment Bradhi

बागेश्वर और भराड़ी की रामलीला में लगी लक्ष्मण को शक्ति

Tue, 11 Oct 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Laxman took power in Bageshwar and enactment Bradhi
रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

श्री रामलीला कमेटी बागेश्वर और भराड़ी में चल रही रामलीला में सोमवार की रात रावण द्वारा विभीषण को लात मारकर लंका से निकालने और लक्ष्मण शक्ति का  खूबसूरत मंचन किया गया। दोनों स्थलों पर रामलीला देखने दर्शक देर रात तक जमे रहे। 

विज्ञापन


नगर के नुमाईशखेत स्थित रामलीला भवन और भराड़ी की रामलीला में सोमवार की रात लक्ष्मण और मेघनाद युद्ध में मेघनाद द्वारा शक्ति का प्रयोग होने से उनके मूर्छित होने, हनुमान द्वारा सुषैण वैद्य को बुला लाने, बजरंग बली द्वारा हिमालय से संजीवनी बूटी लाने, सुषैण वैद्य द्वारा लक्ष्मण को दवा देकर होश में लाने, लक्ष्मण द्वारा मेघनाद का वध करने और राम द्वारा अंगद को दूत बनाकर रावण के पास लंका भेजने के दृश्य का मंचन किया गया। बागेश्वर में हनुमान की भूमिका रमेश तिवारी, रावण मनोज कांडपाल अंगद की भूमिका महेश तिवारी जबकि विभीषण की भूमिका भानु तिवारी ने निभाई।
विज्ञापन


उधर बाराही देवी रामलीला कमेटी भराड़ी  की ओर से आयोजित रामलीला में राम की भूमिका भाष्कर जोशी, लक्ष्मण विवेक ऐठानी,  सीता आयुष, रावण दीवान ऐठानी ने निभाई। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी थे। उन्होंने कहा कि श्री राम के आदर्शों पर चलने से ही आदर्श समाज की स्थापना संभव है। रामलीला मंचन के हर अंश शिक्षाप्रद हैं। हास्य कलाकार लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने अपनी कलाओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। वहां पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक शेर सिंह ऐठानी, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, मुन्ना कपकोटी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, शेर सिंह ऐठानी और दीपूू ऐठानी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed