{"_id":"68a222732c5104e34104b524","slug":"late-night-rain-caused-havoc-from-city-to-villages-weather-cleared-in-the-afternoon-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117901-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: देर रात की बारिश ने नगर से गांवों तक मचाही तबाही, दोपहर में मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: देर रात की बारिश ने नगर से गांवों तक मचाही तबाही, दोपहर में मौसम साफ
Mon, 18 Aug 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश से कई मकानों और सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। 13 सड़कों पर यातायात बाधित होने से 12,000 से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार देर रात बागेश्वर में सबसे अधिक 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। गरुड़ और कपकोट विकास खंड में हल्की बारिश हुई। रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा। बादल छाए रहने से लोगों को दिन भर उमस भरी गर्मी का सामना कर पड़ा।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार चचई निवासी चतुर राम का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मओड़ी निवासी जगत राम, मन्यूड़ा निवासी विमला देवी, मैठरा निवासी राजेंद्र सिंह रोतेला का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। तुपेड़ निवासी दरवान सिंह और कठायतबाड़ा निवासी नंदन सिंह के घर का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया। स्यालडोबा निवासी राजन राम की गोशाला आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
इन सड़कों पर बंद है यातायात
धैना, हरिनगरी-पय्यां, डंगोली-स्यालीग्वालदम, हरसीला-सीमा, कमेड़ीदेवी-भैसुड़ी, कपकोट-पिंडारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, खड़लेख -भनार, कपकोट-पोलिंग, तोली-बघर, धरमघर-मांजखेत, बड़ी पन्याली, चेटाबगड़।