फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   last rituals with respect paid by military to havaldar dinesh

सैन्य सम्मान के साथ हवलदार दिनेश का अंतिम संस्कार

Sun, 14 May 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दुगनाकुरी(बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, दुगनाकुरी(बागेश्वर)। Updated Sun, 14 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
last rituals with respect paid by military to havaldar dinesh
हवलदार दिनेश गिरी को अंतिम सलामी देते सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
बगाल इंजीनियरिंग में तैनात बागेश्वर जिले के स्यूनी गांव निवासी हवलदार दिनेश गिरि का पार्थिव शरीर देर रात उनके पैतृक आवास पहुंचा। रविवार की सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।  
विज्ञापन

    
मूल रूप से बागेश्वर के दुगनाकुरी तहसील के स्यूनी गांव निवासी दिनेश गोस्वामी (38) बंगाल इंजीनियरिंग में हिमाचल के पालमपुर में हवलदार के पद पर तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ काशीपुर में रहते थे। छुट्टी में घर आए दिनेश की शुक्रवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार की देर रात काशीपुर में पोस्टमार्टम के बाद उनका शव सेना के वाहन से उनके पैतृक गांव स्यूनी लाया गया। रविवार की सुबह सैकड़ों लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। सिग्नल रेजीमेंट कौसानी से आए जवानों ने जेसीओ संजय पटेल के नेतृत्व में उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तहसील प्रशासन की ओर से तहसीलदार दयाल चंद्र टम्टा, ग्राम प्रधान तिलक गिरि गोस्वामी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश गढ़िया सहित तमाम लोगों ने मृतक हवलदार को श्रद्धांजलि दी। हवलदार दिनेश के अंतिम संस्कार में क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे।

दिनेश अपने पीछे  पिता हीरा गिरि गोस्वामी, माता मानुली देवी, पत्नी मुन्नी देवी और तीन बच्चों अनामिका, कृतिका, मयंक को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed