फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Land marked in Malladesh to open Kendriya Vidyalaya in Kapkot

कपकोट में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए मल्लादेश में भूमि चिह्नित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Land marked in Malladesh to open Kendriya Vidyalaya in Kapkot
बागेश्वर। कपकोट में केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद तेज हो गई है। शिक्षा विभाग ने केंद्रीय विद्यालय के लिए तहसील के मल्लादेश में 1.029 हेक्टेयर भूमि का चयन कर लिया है। इसका प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेजा जाना है। डीएम ने बैठक कर मुख्य शिक्षाधिकारी से पूरी जानकारी हासिल की और जरूरी दिशा निर्देेश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि विद्यालय खोलने के लिए केंद्रीय विद्यालय ने मानक तय किए हैं। इसके तहत केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्वायत्त संगठन, केंद्र सरकार के अधीन सार्वजनिक उपकरण क्षेत्रों में कर्मचारियों की संख्या कम से कम 200 होनी जरूरी है। प्राथमिक श्रेेणी, रक्षा, केंद्र सरकार के कार्मिकों के कम से कम 200 बच्चे नामांकन के लिए उपलब्ध हों। कहा कि विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण होने तक बुनियादी सुविधाओं सहित किराये के भवन की व्यवस्था की जानी है। इसमें कम से कम 15 कमरे होने जरूरी हैं। डीएम ने केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए तय मानकों के आधार पर चयनित भूमि का प्रस्ताव तैयार करने और अस्थायी विद्यालय संचालन के लिए अस्थायी भवन की जल्द व्यवस्था कराने को कहा। बैठक में डीएफओ हिमांशु बागरी, एसडीएम प्रमोद कुमार, खान अधिकारी लेखराज, खंड शिक्षाधिकारी रमेश मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed