फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lakhmara villagers' struggle wins, village to be connected by road soon

Bageshwar News: लखमारा के ग्रामीणों के संघर्ष की जीत, जल्द सड़क से जुड़ेगा गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lakhmara villagers' struggle wins, village to be connected by road soon
बागेश्वर। गैरखेत-लखमारा मोटर मार्ग निर्माण की बरसों पुरानी मांग अब धरातल पर उतरने जा रही है। लंबे समय से सड़क की राह ताक रहे ग्रामीणों ने बीते दिनों कपकोट विधायक कार्यालय में प्रदर्शन किया तो विभाग भी हरकत में आ गया है। लोनिवि कपकोट ने सड़क निर्माण की कवायद तेज करते हुए मौके पर पोकलेन मशीन तैनात कर दी है। आगामी कुछ ही दिनों में गांव तक सड़क पहुंचाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बीते सात जनवरी को लखमारा के ग्रामीणों ने सड़क सुविधा न होने के कारण होने वाली दिक्कतों के लिए बीते दिनों जोरदार आंदोलन किया था। ग्रामीणों ने कपकोट विधायक कार्यालय का घेराव कर जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। जनभावनाओं और जनप्रनिधियों के हस्तक्षेप के बाद विभाग ने अब इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। लोनिवि कपकोट से मिली जानकारी के अनुसार गैरखेत-लखमारा सड़क के कुल 3.75 किलोमीटर हिस्से में से 2.75 किलोमीटर पर पूर्व में कटान का कार्य किया गया था। वर्तमान में शेष 1.25 किलोमीटर के हिस्से में निर्माण कार्य के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। मशीनरी के पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


......कोट
गैरखेत-लखमारा मार्ग के निर्माण के लिए विभाग पूरी तरह गंभीर है। ग्रामीणों की मांग के अनुरूप सड़क निर्माण के लिए पोकलेन मशीन भेज दी गई है। अगले कुछ ही दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


.......अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed